इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालु देश के कोने कोने से चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं और सभी यात्री अच्छी तरह से अपनी यात्रा पूरी करके लौटना चाहते हैं। उसके बाद भी श्रद्धालुओं को लेकर कोई अप्रिय घटना आ जाती है। ऐसी ही एक घटना कल हमको सुनने को मिली।
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ी से टकरा गई। कहा जा रहा है कि बस चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिससे यह दुर्घटना हुई। इस बस में 28 यात्री सवार थे जिसमें से कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई।
जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को पता चला कि बस टकराने के बाद बस चालक बेहोश हो गया। भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। पुलिस ने यात्रियों को बस से उतारा। बस चालक समेत सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भेजा गया। उसके बाद सभी यात्रियों को नजदीकी होटलों में ठहराया गया है और उसके बाद यात्रियों को बदरीनाथ धाम भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
यह दुर्घटना रुद्रप्रयाग से चार किलोमीटर आगे तिलवाड़ा की ओर केदारनाथ हाईवे पर मेदनपुर के पास हुई, जब यात्री बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तिलवाड़ा पुलिस चैकी प्रभारी सतेंद्र नेगी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वाहन चालक अपनी सीट पर बेहाशी की हालत में था तथा बस में सवार यात्री डरे सहमे थेे।
यात्रियों ने बताया कि वह लोग राजस्थान से चारधाम यात्रा के लिए आए हैं। उन्होंने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बस बुक करवाई थी। केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद बदरीनाथ धाम जा रहे थे।


Leave a comment