Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अब दून यूनिवर्सिटी में होगा हिमालय शोध, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

अब दून यूनिवर्सिटी में होगा हिमालय शोध, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर नित्यानंद स्वामी की स्मृति में दून विश्वविद्यालय में डॉ नित्यानंद हिमालयन रिसर्च एंड स्टडी सेंट का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में प्रदेश भर से बुधुजीवियों ने शिरकत की इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन व हिमालय पर शोध में नित्यानंद स्वामी की अहम भूमिका रही है उन्होंने अपने आप को पूरी तरह उत्तराखंड के लिए समर्पित कर दिया था आज उनके नाम पर इस शोध संस्थान अनावरण हुआ है ये उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

वहीं दून  विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि आज हमारे विश्वविद्यालय के  लिए आज एक बहुत ही बड़ा दिन है और उसका सबसे बड़ा कारण है हम लोगों ने उत्साह के साथ इस को मनाया कि डॉक्टर नित्यानंद की स्मृति में जो हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया ये नित्यानंद स्वामी को हमारी तरफ से श्रधांजली है।

आपको बता दे कि इस शोध केंद्र में एक  बहुत बड़ा ऑडिटोरियम , क्लास रूम्स व हिमालय म्यूजियम के लिए स्थान है  और इसके साथ ही इस शोध केंद्र में  महिला वैज्ञानिकों को बढ़ावा मिलेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...