उत्तराखंड सरकार ने सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर बनी है इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर सभी राज्यवासियों से कहा कि देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। यह फिल्म 3 जून से सिनेमा घरों में लग जायेगी।
उत्तराखंड में 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म टैक्स फ्री होगी।
देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। @akshaykumar
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 2, 2022
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। एक दिन पहले लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार के साथ यह फिल्म देखी। मुख्यमंत्री योगी के साथ सरकार के अनेक मत्रियों ने भी यह फिल्म देखी थी। लखनऊ के लोकभवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
फिल्म देखने के बाद यूपी के सीएम योगी ने इस फिल्म को प्रदेश में कर मुक्त करने का ऐलान किया। योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चैहान ने भी अपने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में भी हो चुकी है जिसे देखने के लिए गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।


Leave a comment