Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में यहां हो गया एक और हादसा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में यहां हो गया एक और हादसा

घाट पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे में 11 देवी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था इस दौरान सुबह के समय वाहन ग्यारहदेवी के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में सवार चार लोग गाड़ी से छिटक कर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद चारों घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 2 लोगों को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया तो गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। गाड़ी में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो पिथौरागढ़ में दरी और मैट बनाने का काम किया करते थे। दुर्घटना की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...