Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जन्मदिन मुबारक पप्पू दा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

जन्मदिन मुबारक पप्पू दा

जन्मदिन मुबारक पप्पू दा

जब भी पहाड़ के संगीत की बात होती है। जब भी युवा लोकगायको का नाम लिया जाता है। तो उनमें सबसे पसंदीदा नाम पप्पू दा यानी पप्पू कार्की का लिया जाता है।

पप्पू दा पहाड़ की एक ऐसी आवाज थे जिन्होंने छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन उनके गीत और उनकी आवाज दिलो में हमेशा रच बस गयी।

पवेंद्र सिंह कार्की उत्तराखंड संगीत जगत का ऐसा नाम जिन्हें लोकगायकों की श्रेणी में काफी लोकप्रियता मिली। जिन्हें पप्पू कार्की नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड का एक ऐसा युवा जिन्होंने उत्तराखंड को कई सुपरहिट गाने दिए। आवाज ऐसी की जो सुने उनका दीवाना हो जाये।

इनके नाम न सिर्फ कई सुपरहिट गानें हैं बल्कि कई अवॉर्ड भी हैं जो इन्हें इनकी गायकी के लिए मिले हैं। 30जून 1984 में पिथौरागढ़ के शैलावन गांव में जन्मे पप्पू जिन्हें प्यार से सब पप्पू दा कहते थे, उन्होंने अपने संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और मुकाम हासिल किया।

9 जून 2018 को पप्पू दा एक सड़क हादसे में दुनियां को अलविदा कह गए। मात्र 34 वर्ष की उम्र में अपने नाम की अलग पहचान बनाने के बाद वे दुनियां से अलविदा कह अनन्त यात्रा पर चल दिये।

उनके गीत आज भी लोगो की जुबां पर बने रहते है और यही कारण है कि सरल स्वभाव व हँसमुख से पप्पू दा की यादे आज भी लोगो के दिलो में बसी हुई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles