Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहाँ पेड़ से टकराई कार, एक कि हुई मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहाँ पेड़ से टकराई कार, एक कि हुई मौत

एक कार भाऊवाला क्षेत्र में पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है और उसमें दो व्यक्ति सवार हैं उक्त सूचना पर तत्काल नजदीकी चीता भाऊवाला कर्मचारी गण को मौके पर भेजा तो मौके पर पाया कि वाहन संख्या UK07BW-9861 कार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई है और मौके पर 1-प्रत्यूश बिष्ट पुत्र परदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून उम्र 23 वर्ष।

2-आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सिद्दोवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष मौके पर मिले जिसमे प्रत्यूश बिष्ट जादा घायल था व आदित्य के कम चोटे थी चीता कर्म.गण द्वारा तत्काल दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल सुभारती अस्पताल झाजरा पहुंचाया गया जहां पर दौराने उपचार घायल प्रत्यूष बिष्ट की मृत्यु हो गई जिस पर मृतक प्रत्यूष बिष्ट का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है दोनों घायलों के परिजनों को मौके से ही सूचना दी गई तथा दूसरे चोटिल आदित्य को बाद उपचार अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

जानकारी प्राप्त हुई की दोनों लड़के भाऊवाला क्षेत्र में अपने परिचित के यहां गए थे और वापसी में उनका वाहन अनियंत्रित होकर रोड से लगे हुए एक आम के पेड़ से टकरा गया जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उपरोक्त घटना घटित हो गई है घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...