Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उधमसिंह नगर: यहां स्कूल बस को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 6बच्चे हुए घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उधमसिंह नगर: यहां स्कूल बस को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 6बच्चे हुए घायल

किच्छा में हुआ स्कूल बस के हादसा। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 6 बच्चे भीषण रूप से घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड के इस जिले के उधमसिंह नगर के किच्छा में मंगलवार सुबह एक स्कूल की बस ग्राम बरा से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई हादसे में बस में सवार 6 बच्चे गंभीर घायल हैं।

हादसा मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे सितारगंज पानीपत नेशनल हाईवे-74 में पड़ने वाले यूपी के सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ। बस में कुल 23 बच्चे सवार थे। हादसे में बस में सवार 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि, कुछ बच्चे हल्के चोटिल हुए हैं इन 6 बच्चों में से तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है सभी घायल बच्चों को रुद्रपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वहीं यूपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...