Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बागवानी किसानों का दल बेहतर अनुभव लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

बागवानी किसानों का दल बेहतर अनुभव लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना

उद्यान विभाग के सहयोग से जनपद के 25 सक्रिय प्रगतिशील तथा प्ररेक किसानों को आज जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस से ऐजंसी चौक से हिमाचल प्रदेश के अन्नी कुल्लू के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने रवाना किये गये बागवानी करने वाले काश्तकारों से वर्तमान समय में उनके द्वारा विभिन्न फल उत्पादन से संबंधित की जा रही बागवानी तथा बागवानी के अंतर्गत विभिन्न फलों की लगाई गयी प्रजातियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अपनाए गई तकनीकों से की जा रही देखभाल तथा बागवानी व पौधों की संख्याओं की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने हिमाचल के रवाना हुए किसानों को शुभकामनाएं देते हुए किसान के क्षेत्र में बेहतर अनुभव लेने को कहा। उन्होंने बागवानी से जुड़े हुए अनुभव, बागवानी करने के अच्छे तौर तरीके, स्थानीय दशाओं के अनुकूल, उन्नत बीज तथा आधुनिक तकनीकी व उपकरणों के बारे में बेहतर अनुभव लेने को भी कहा। साथ ही उन्होंने प्राप्त अनुभव के माध्यम पर उसको अपनी बागवानी में आजमाते हुए फल उत्पादन के क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त करने को कहा।

उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि काश्तकारों द्वारा जनपद में तैयार की गयी बाग, बगीचों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि काश्तकारों को तकनीकी, वित्तीय तथा संस्थागत हर तरह की सहायता मुहैया कराने व सरकार द्वारा एप्पल मिशन व अन्य माध्यमों से प्रदान की जाने वाली सहायता भी देना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजयबीर सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डी.के. तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...