Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी और नैनीताल जिले के कई हिस्सों में कल भारी वर्षा का पूर्वानुमान, 1 से 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड न्यूज़नैनीतालपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी और नैनीताल जिले के कई हिस्सों में कल भारी वर्षा का पूर्वानुमान, 1 से 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में हो रही लगातार वारिस के कारण काफी जानमाल का नुकसान हो रहा है कल भी पौड़ी और नैनीताल जिलों के कई स्थानों पर भारी वारिस होने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां के 1 से 12 तक के स्कूल कल बंद रहेंगे।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य के पौड़ी और नैनीताल जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 जुलाई 2022 को जिले के समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 के सभी शिक्षक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा समस्त आंगनवाडी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्टियल और अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने अपने विद्यालय एवं कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...