मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2016 में अपने पहले दिन की शुरुआत केदारनाथ से की। नए वर्ष की पहली सुबह भगवान केदार के चरणों में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण के काम में जुटे कार्मिकों को गर्म कपड़े बांटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2016 में अपने पहले दिन की शुरुआत केदारनाथ से की। नए वर्ष की पहली सुबह भगवान केदार के चरणों में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण के काम में जुटे कार्मिकों को गर्म कपड़े बांटे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति से देहरादून से केदारनाथ के लिए 50 प्रतिशत छूट पर हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बर्फ से आच्छादित बाबा केदार धाम के दर्शन और प्रकृति के दर्शन कराने हैं।
उन्होंने कहा कि जनवरी अंत या फरवरी मध्य में जब केदारनाथ में अत्यधिक बर्फ होती है, उस दौरान यहां केदार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निम को महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शून्य से नीचे के तापमान और मुश्किल हालात में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर केदारनाथ में काम करने वालों के हौसले बुलन्द हो गए।
इस मौके पर हरीश रावत के साथ प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा, निम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल, जिलाधिकारी राघव लांगर और उड्डयन सचिव अमित नेगी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।
यहां पर ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया इसके लिये उत्तरकाशी से चार लोगों को यहां बुलाया गया है। इन चारों लोगों के बच्चे यहां पर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।
केदारनाथ में निम के प्रभारी आमोद पंवार ने बताया कि पिलंग के सूरत सिंह, भरत सिंह, हुकुम सिंह और मदन सिंह को यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये बुलाया गया था उन्होंने यहां पर ढोल दमाऊ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिलमेल से खास बातचीत में बताया कि जल्द ही केदार घाटी में केदार महोत्सव मनाया जायेगा। इसके साथ की पर्यटकों को केदारनाथ लुभाने के लिए और कई कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *