मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को सरकार की फिजूलखर्ची कम करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के जो कार्यक्रम बड़े बड़े होटलों में होते हैं उनको मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया जाये। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू की जाए जिससे सरकारी धन की बचत होगी।
उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।
सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्यसेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2022


Leave a comment