इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिले के विकास हेतु अनेक घोषणाएं की गई। जिसमें जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण किया जाएगा। नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास किया जाएगा। मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण, चंपावत में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा जिस हेतु जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। उनके द्वारा जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु अपनी विधायक निधि से 10 लाख रूपये की घोषणा की गई। इसके साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में निर्माण किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजन व पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। साथ ही पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा। जिले के टनकपुर से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर 7 हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा। राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। घाट-पंचेश्वर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के नव सृजित पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑन लाइन शुभारंभ भी किया, आज से उप तहसील पुल्ला गुमदेश का संचालन प्रारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए जिनका मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण भी किया गया। तथा विभिन्न प्रगतिशील कास्तकारों से वार्ता भी की। उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बद्री गाय की छास का भी स्वाद लिया,तथा किसानों के उत्पादों को सराहा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास की शुरूआत जनपद चंपावत से की जाएगी जिससे उत्तराखंड उत्कृष्ट राज्य बनेगा। यह 100 दिन सरकार का समर्पण और प्रयास का रहा है। हम उत्तराखंड प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी राज्य बनाने के साथ ही उत्तराखंड राज्य सरकार विकास की आधारशिला रखने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा वे हमेशा चंपावत वासियों के बीच रहकर यहां की जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यकाल में नरेद्र मोदी जी के 8 साल पूर्ण हो गए हैं। इन 8 साल में भारत पूरे विश्व में तरक्की के क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखता है। केद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। महिलाओं को गैस कनेक्शन घर में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर मुफ्त देगी।


Leave a comment