आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। हर की पैड़ी में पुलिस बल और सीसी कैमरों से चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल कांवड़ की वेशभूषा में यहां पर तैनात हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना का सही तरीके मुकाबला किया जाये। शरारती तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए जगह जगह पर कैमरे लगाये गये हैं तथा शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इसमें उन्होंने कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। पिछले दो सालों से कोविड महामारी के कारण कांवड़ मेला नहीं होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना है। उन्होंने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि समन्वय बनाकर कांवड़ मेला को संपन्न बनायें।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा स्थिति को चाकचौबंद बनाने के लिए सुरक्षा बल और अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां हरिद्वार पहुंच चुकी है जिनमें पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल शामिल हैं। इस बैठक में पुलिस के कई उच्च अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि पार्किंग के लिए जहां व्यवस्था बनाई गई है वहीं वाहन पार्क किये जायेगे। हाइवे पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं है। हाइवे में वाहन पार्क करने से जाम की समस्या पैदा होगी इसलिए सभी वाहन पार्किंग ंस्थल पर ही पार्क किये जायेंगे।


Leave a comment