आज विधानसभा में होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का होगा समय

आज विधानसभा में होगा राष्ट्रपति पद के लिए मतदान, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का होगा समय

विधानसभा में आज राष्ट्रपति पद हेतु मतदान किया जाएगा। जिसमे आज विधानसभा में उत्तराखंड के 70 विधायक उपस्थित होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। उत्तराखंड में मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे।

इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे।

व्यवस्था का लिया जायजा
रविवार को निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान स्थल, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान की तैयारियों की प्रशंसा की है। विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this