Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ यात्रा: हरिद्वार में बीच बाजार में सामुहिक रूप से पढ़ी गयी नमाज़, 8 गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

कांवड़ यात्रा: हरिद्वार में बीच बाजार में सामुहिक रूप से पढ़ी गयी नमाज़, 8 गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के बीच बाजार में पढ़ी गयी सामुहिक नमाज। पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार जिनका सम्बंध मदरसा से बताया जा रहा है।

उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में बीच बाजार सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़े जाने का यह मामला तब सामने आया है, जब काँवड़ यात्रा चल रही है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में साप्ताहिक बाजार लगती है। यहीं गुरुवार (21 जुलाई 2022) को रात के वक्त सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। गिरफ्तार सभी आरोपित दुकानदार हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद निजाम, नसीम, मुरसलीन, अशरफ, अशरफ असगर, मुस्तफा, सज्जाद अहमद और इकराम के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन सभी का चालान शांतिभंग की धाराओं में किया है।

सामूहिक नमाज का वीडियो भी वायरल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। आरोपित निसार की उम्र 22 साल, नसीम की उम्र 52 साल, सज्जाद अहमद की उम्र 50 साल, मुरसलीन की उम्र 38 वर्ष, अशरफ की उम्र 45 साल, अशरफ असगर की उम्र 37 साल, मुस्तफा की उम्र 35 वर्ष है। ये सभी हरिद्वार के ज्वालापुर के रहने वाले हैं, जबकि 47 साल का इकराम हरिद्वार के ही बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने के चलते आम लोगों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया था।

मीडिया की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक सभी आरोपित पीठ पर सामान लाद कर बाजार में बेच रहे थे। थोड़ी देर बाद एक एकजुट होकर नमाज़ पढ़ने लगे। इंस्पेक्टर कोतवाली रानीपुर अमर चंद शर्मा के अनुसार सभी आरोपितों ने सार्वजानिक स्थल पर बिना अनुमति के नमाज़ पढ़ी है, जिसके चलते उन्हें धारा 151 सीआरपीसी में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में हरिद्वार में काँवड़ यात्रा चल रही है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा और लॉ एन्ड आर्डर के नजरिए से अतिरिक्त एहतियात बरत रही है। ख़ुफ़िया एजेंसियों ने यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका भी जताई है। गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ के नवनिर्मित लुलु मॉल में भी बिना अनुमति नमाज़ पढ़ी गई थी। इस केस में लखनऊ पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों का मदरसा कनेक्शन भी सामने आया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...