Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे पर 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

गंगोत्री हाईवे पर 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल जांगला पुल के पास कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर थाना हर्षिल से पुलिस फोर्स रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।

बताया जा रहा है कि 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। इनमें से चार कांवड़ियों को हल्की चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। अन्य कावड़ियों की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अब कांवड़ियों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। बताया कि यहां कांवड़ यात्री जल भरने के लिए जा रहे थे कि तभी इनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

रुड़की में भी तीन कांवड़ यात्री घायल

रूड़की में भी तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे होने की खबर आई है इन हादसों में तीन कांवड़ यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक हादसे के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंद्रलोक प्रेमनगर दिल्ली निवासी कावंड़ यात्री सुल्तान (17) अपने दोस्त नंदू के साथ हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहे थे। यह हादसा रूड़की बाईपास से कुछ आगे हुआ जब सुल्तान शौच के लिए जाने लगा। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी वह घायल हो गया था उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...