Home उत्तराखंड न्यूज़ मंत्री रेखा आर्या ने शुरू की कांवड़ यात्रा, ऋषिकेश के शिव मंदिर में चढाएगी जल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मंत्री रेखा आर्या ने शुरू की कांवड़ यात्रा, ऋषिकेश के शिव मंदिर में चढाएगी जल

मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण को लेकर हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की है। जिसमे वह हरिद्वार से जल लेकर ऋषिकेश के शिव मंदिर में जल चढाएगी।

मुझे भी जन्म लेने दो” शिव के माह में शक्ति का संकल्प के साथ प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने के संकल्प के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी और महामंत्री हरिगिरि के साथ गंगा पूजन किया। वह यहां से कावड़ उठाने के बाद पैदल यात्रा पर ऋषिकेश के लिये निकल गई हैं । जहां वह वीरभद्र महादेव मंदिर में संकल्प को पूरा करने की प्रार्थना के लिए जल चढ़ाएंगी।

 

आज शिवरात्रि के पर्व पर हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर कावंड़ उठाने के बाद उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने संकल्प के विषय मे बताते हुए कहा कि आज सावन की शिवरात्रि है जिसमे भगवान शिव ने बताया है कि वे शक्ति के बिना अधूरे है और शक्ति उनके बिना। ठीक इसी प्रकार भ्रूण हत्या को खत्म किये जाने और इस प्रदेश को देवो की नगरी के साथ साथ देवियों की नगरी से भी जाना जाए ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कन्या को उसके जन्म लेने के अधिकार को छीनने का किसी को अधिकार नही है उसको जन्म लेने का अधिकार के संकल्प को ही उनके द्वारा यह कावंड़ उठाई जा रही है। वही इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने कैबिनेट मंत्री को उत्तराखंड की अहिल्याबाई की संज्ञा देते हुए उनके संकल्प की सराहना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...