Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां देहरादून एसएसपी ने दिए 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश,जानिए क्या है कारण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां देहरादून एसएसपी ने दिए 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश,जानिए क्या है कारण

कावंड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद भी कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नही पहुंचे ना ही कुछ सूचना दी। जिसके चलते देहरादून एसएसपी ने 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है।

देहरादून से कांवड़ मेले में ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 पुलिसकर्मी समय से वापस नहीं लौटे हैं। ना ही उन्होंने कोई सूचना दी है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अनुशासनहीनता माना है और सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में वर्षा ऋतु तथा कानून व्यवस्था की स्थिती के लिहाज से जनपद में पुलिस बल की भारी कमी के दृष्टिगत कांवड़ मेला ड्यूटी हेतु ऋषिकेश, रायवाला तथा जनपद हरिद्वार को रवाना किये गये पुलिस बल को बाद समाप्त ड्यूटी आज दिनांक: 27-07-2022 की दोपहर: 01: 00 बजे तक अपनी वापसी अपनी नियुक्ति इकाई/थानों में करने हेतु निर्देशित किया गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...