Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ इस अधिकारी को बनाया गया एलबीएसएनएए मसूरी का संयुक्त निदेशक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

इस अधिकारी को बनाया गया एलबीएसएनएए मसूरी का संयुक्त निदेशक

उत्तराखंड कैडेट की 2003 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री सौजन्या आईएएस को आज कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी का संयुक्त निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है। आज कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उन्हें अगले पांच साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहने को कहा है। भारत सरकार की उप सचिव निधि श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी उच्चतर सिविल सेवाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित, भारत का अग्रणी संस्थान है। इसकी स्थापना सन 1959 में आई.ए.एस. ट्रेनिंग स्कूल, दिल्ली तथा आई.ए.एस. स्टाफ कॉलेज, शिमला को मिलाकर ’नैशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन’ के रूप में हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...