महेंद्र भट्ट क़ो बीजेपी ने उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय आलाकमान ने जारी किया आदेश। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रूप में मिल गए हैं। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है।

महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वही संगठन में भी भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।
ऐसा रहा महेंद्र भट्ट का सियासी सफर
• 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
• 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
• 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
• 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
• 2002 से 2005 तक युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य हिमांचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दाव संभाला।
• 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला।
• 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व, प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे ।
• 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।
• 2012 से 2014 तक दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
• 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री रहे।
• 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री रहे।
• 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे।
• 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
• रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
• उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।


Leave a comment