Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड का पहला देशभक्ति गढ़वाली गीत बंदे मांतरम् लांच
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड का पहला देशभक्ति गढ़वाली गीत बंदे मांतरम् लांच

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ड्रीम्स संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा मुझे उत्तराखंड की लोकसंस्कृति बोली-भाषा से बेहद लगाव है। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान मैने पहली बार विधानसभा में बोली भाषा समिति का गठन किया। एक बार जब मैं कश्मीर गया वहां लोगो को अपनी बोली भाषा में बात करते देखकर बहुत प्रसनता हुई। हमें भी अपनी बोली भाषा के लिए समर्पित होने की आवश्यकता है। उत्तराखंड के कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो इसलिए हमने फिल्म नीति को सरल बनाया है पिछले 5 सालों में उत्तराखंड राज्य में बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही अन्य भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग हुई है, जो अभी भी लगातार जारी है। इन फिल्मों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा नई फिल्म नीति में निवेशकों से लेकर कलाकारों तक के प्रोत्साहन के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज़, टीवी सीरियलों की शूटिंग के लिहाज़ से बेहतरीन लोकेशनें होने के कारण राज्य फिल्म मेकरों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यही कारण है कि हर साल उत्तराखंड में बनने वाली फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 6 सालों के आंकड़े देखें तो दस गुना का इज़ाफा साफ नज़र आ रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा हम कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म मेकर्स को परमिशन आदि के लिए भटकना न पड़े। फिल्म सिटी का निर्माण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए ज़मीन खोजी जा रही है। फिल्म सिटी बनने के बाद यहां बूम आने की संभावना है। फिल्म मेकर्स को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिलेंगी।

पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि संस्कृति को प्रचारित और प्रसारित किये जाने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। इससे कई अन्य नये गायकों और कलाकारों को मंच और प्रोत्साहन मिलेगा। आज उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण और संवर्द्धन किये जाने की जरूरत है।

ड्रीम संस्था के सचिव दीप प्रकाश नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए एक गढ़वाली देशभक्ति गीत का ऑडियो वीडियो लांच किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वन्दे मातरम राष्ट्रगीत को गाने व हमेशा याद रखने को प्रेरित करने के सन्दर्भ में है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...