Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामना, कहा राज्य के विकास मे मातृशक्ति का बड़ा योगदान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामना, कहा राज्य के विकास मे मातृशक्ति का बड़ा योगदान

रक्षाबन्धन का पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है। रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्य सेवक सदन सभागार में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में एक ही दल की दूसरी बार सरकार न बनने के मिथक को तोड़ने में भी हमारी माताओं एवं बहिनों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये हम निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये मातृशक्ति की प्रतीक जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनो को वृद्धावस्था पैंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह की गई है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 किया गया है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह माहरा, रेनू बिष्ट, पूर्व सांसद साध्वी प्राची, पूर्व विधायक सुरेश राठौड, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्, सरिता गौड़, कंचन ठाकुर, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के साथ ही संस्कृति एवं कला क्षेत्र से जुड़ी महिलायें आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...