Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में निकली तिरंगा रैली, हर हर महादेव के नारों से गूंजती रही केदार घाटी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में निकली तिरंगा रैली, हर हर महादेव के नारों से गूंजती रही केदार घाटी

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्याक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने यहां पर हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाये। इससे पूरी केदारघाटी हर हर महादेव के नारों से गूंजती रही।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज बाबा केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों एवं केदारनाथ धाम मे यात्रा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों तीर्थ पुरोहितों व्यापारियों द्बारा मानव श्रृंखला बनाकर कर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केदारनाथ मंदिर परिसर से किया गया।

 

तिरंगा रैली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा फहराये जाने के लिए जनपद वासियों सहित प्रदेश वासियों को जागरूकता संदेश दिया गया जिससे सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराये।

 

इसके अलावा बदरीनाथ मंदिर में ITBP के जवानों के साथ बड़ी संख्या में यहां आये श्रद्धालुओं ने तिरंगा फहराया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...