Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार में सीएम धामी ने मशाल जलाकर अग्निवीर योजना का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार में सीएम धामी ने मशाल जलाकर अग्निवीर योजना का किया शुभारम्भ

सीएम पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे उन्होंने यहां पर अग्निवीर योजना का मशाल जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार पहुंचे उन्होंने यहां पर अग्निवीर योजना का मशाल जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंखरी भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रासटनगंज हेलीपैड पर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का भी उद्घाटन किया। मोदी रसोई अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रसोई का कार्य करेगी। इससे भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को भोजन और आवास की समस्या से नही गुजरना पडेगा। उन्होंने भारतीय युवा मोर्चा की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि अग्निवीर योजना से लगभग 10 लाख युवाओं को सेना में कार्य करने का अवसर और अनुभव मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

1 कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत जी की प्रतिमा (स्वमेव मृगेंद्रता) व कण्वाश्रम का सौन्दर्यीकरण।
2 कोटद्वार विधानसभा में प्रवेश द्वार का निर्माण।
3 अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन परिसर का निर्माण।
4 शहीद स्थल का निर्माण।
5 वन विभाग द्वारा मिनी जू का निर्माण।
6 सड़कों का विवरण मरम्मत एवं डामरीकरण हेतु :-

(क) चिल्लखाल-सिगड्डी-कोटद्वार पाखरों मोटर मार्ग – 12 किमी। (ख) कलालघाटी-मवाकोट मार्ग पर पुल – 300 मीटर। (ग) कोटद्वार कालागढ़ मोटर मार्ग के समीप कोल्हूचौड़ नदी पर पुल – 100 मीटर। (घ) लालपानी-सनेह मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण – 4 पुलिया। (न) तेली स्त्रोत नाले पर स्पान बाक्स कनवर्ट निर्माण – 30 मीटर।

7 कोटद्वार विधानसभा के आन्तरिक रोड़ के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रूपये।

8 नलकूप :-

(क) कोटद्वार क्षेत्र में बायीं खो नहर के पुनरुद्धार की योजना। (ख) कोटद्वार क्षेत्र में सिगड्डी नहर की मरम्मत कार्य की योजना। (ग) कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर बने बांयी मालन नहर के साईफन एवं सिल्ट ईजेक्टर की बाढ़ से सुरक्षा कार्य की योजना।
9 कोटद्वार विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति।
10 कालागढ़ क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कार्य।
11 कालागढ़ रामगंगा नदी के पावन तट पर मुक्तिधाम व स्नान घाट का निर्माण।
12 कोटद्वार विधानसभा में सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरों की आवश्यकता।
13 कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को चारधाम यात्रा मार्ग मे सम्मिलित करने हेतु।
14 चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की सुविधा।
15 कोटद्वार विधानसभा के लिए इंडोर स्टेडियम।
16 कालागढ में चिकित्सा सुविधा हेतु एम्बुलेंस।
17 सिडकुल का विस्तारीकरण।
18 गंवई स्त्रोत मे जी.एम.ओ.यू. बस अड्डा के लिए वन विभाग द्वारा जमीन हस्तान्तरण हेतु स्वीकृति।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा कर रहे है तथा भारत में भी युवा सैनिक योगदान देने के पश्चात राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होंगे तथा प्रशिक्षण से बेहतर अनुभव प्राप्त करने के पश्चात समाज में अपना बहुविध योगदान प्रदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश हित की योजना है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग खुलेंगें।

104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मुरली सिंह रावत तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सशस्त्र सीमा बल से सेवानिवृत्ति ऊषा सजवान को सम्मानित किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...