Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ी शैली में बना जिले का पहला हार्टी टूरिज्म भवन ‘जैबरी बासा’ तैयार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

पहाड़ी शैली में बना जिले का पहला हार्टी टूरिज्म भवन ‘जैबरी बासा’ तैयार

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि उद्यान विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए टूरिज्म भवन जैबरी बासा एक सराहनीय पहल है। ऐसे पर्यटक स्थल एवं भ्रमण केंद्र तैयार होने से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्हांने कहा कि अन्य विभागों को भी अपनी भूमि पर इस तरह की योजनाएं शुरू करने पर विचार करना चाहिए।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में पर्यटन की गतिविधियों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा पारम्परिक पहाड़ी शैली में तैयार होम स्टे जैबरी बासा इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर एनआरएलएम के तहत गठित बद्री केदार स्वयं सहायता समूह ही इसका संचालन करेंगे, जिसका सीधा लाभ स्थानीय महिलाओं को होगा। होम स्टे में पहाड़ी व्यंजन मुख्य मेन्यू में शामिल होगा। इसके अलावा अन्य भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमालय की श्रृंखला के साथ ही प्रकृति के विहंगम दृश्य चोपता एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैयार जैबरी बासा की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। डीएम ने पर्यटकों से अधिक से अधिक मात्रा में यहां आकर रुकने की अपील की है।

जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने अवगत कराया है कि ऊखीमठ में वर्ष 1963 में राजकीय आदर्श उद्यान नर्सरी स्थापित की गई थी, जो लगभग दो हेक्टेयर भू-भाग में फैली है। स्थापना काल के बाद से ही उद्यान विभाग यहां ग्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करता आ रहा है। यह पौध सचल केंद्र की मांग के अनुरूप किसानों को वितरित की जाती है ताकि अधिक से अधिक किसान बागवानी से जोड़े जा सकें। उद्यान केंद्र एक रमणीक स्थल होने के साथ ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है।

क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2020 में इस नर्सरी को हार्टी टूरिज्म भवन (औद्यानिकी पर्यटन केंद्र) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। जनवरी, 2021 में राजकीय आदर्श उद्यान केंद्र के लिए जिला योजना से 1 करोड़ 39 लाख 86 हजार रुपए में तैयार किए गए हार्टी टूरिज्म भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...