Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋतु खंडूडी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, राजस्व पुलिस की जगह साधारण पुलिस व्यवस्था लागू करने की मांग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

ऋतु खंडूडी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, राजस्व पुलिस की जगह साधारण पुलिस व्यवस्था लागू करने की मांग

ऋषिकेश में अभी हाल में हुए हत्या के बाद अब राजस्व पुलिस के काम करने के तरीके को लेकर उंगली उठने लगी है और बहुत सारे लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि राजस्व पुलिस की जगह आम पुलिस थाना या चौकी खोलने की व्यवस्था की जाए। राजस्व पुलिस की व्यवस्था बहुत पुरानी हो गई है। अब नया जमाना आ गया है और राजस्व पुलिस अपने काम को करने में कई बार असफल हो जाती है।

ऋतु खंडूडी ने कहा कि हमारे राजस्व पुलिस के पास आधुनिक हथियार और प्रशिक्षण की भी कमी होती है ऐसे में वह पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में असफल हो जाते हैं या ऐसे मामले सुलझाने में उन्हें काफी समय लग जाता है।

इस बात को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है और उसमें उन्होंने राज्य में राजस्व पुलिस को समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने या चौकी खोलने की बात कही है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से दी।

https://twitter.com/RituKhanduriBJP/status/1573596886992564224

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...