Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ परिजनों ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पूरी आने के बाद किया जायेगा अंतिम संस्कार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

परिजनों ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पूरी आने के बाद किया जायेगा अंतिम संस्कार

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने पुलिस द्वारा जांच पर अंसतोष व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तुरन्त ही रिजॉर्ट को तोड़ दिया गया। पहले अंकिता के कमरे की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाती उसके बाद रिजॉर्ट पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते थे जो कि रिजॉर्ट के तोड़े जाने के बाद नष्ट हो गये होंगे। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच पड़ताल की जानी चाहिए और अपराधियों को फास्ट कोर्ट में तुरन्त सजा दी जानी चाहिए

इस मामले को लेकर लोगों में भी काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है लोग भी अंकिता के समर्थन में आगे आ रहे हैं और अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। कल ही लोगों ने विधायक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों का आरोप है कि इतने दिन होने के बाद हमारे प्रतिनिधि कहां थे जब घटना ने तूल पकड़ा तो तब सब लोग सामने आ रहे हैं।

श्रीनगर में जहां पर अंकिता भंडारी का शव रखा गया है वहां पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई है और लोग परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे, इसके साथ ही परिवार को एक करोड़ का मुआवजा भी दिया जाये तथा अपराधियों को तुरन्त सजा दी जाये। इसके बाद ही अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

अब यह बात भी सामने आ रही है कि वनंतरा रिजॉर्ट का निर्माण अवैध रूप से कराया गया था इसका खुलासा पर्यटन विभाग ने खुद किया है। पर्यटन विभाग को पता चला है कि गंगाभोगपुर का वनंतरा रिजॉर्ट प्रशासन को ठेंगे पर रखकर संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि इस रिजॉर्ट के पास होटल के संचालित करने का लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा रिजॉर्ट का पंजीकरण टूरिस्ट यूनिट के रूप में भी दर्ज नहीं किया गया है। आपको बता दें कि रिजॉर्ट या होटल को संचालित करने के लिए पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...