Home उत्तराखंड न्यूज़ पंचतत्व में विलीन हुई अंकिता भंडारी, लोगों ने नम आंखों से विदाई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

पंचतत्व में विलीन हुई अंकिता भंडारी, लोगों ने नम आंखों से विदाई

आखिरकार अंकिता भंडारी के पिता की अपील करने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए सभी तैयार हो गए हैं। आईटीआई घाट पर अंकिता के भाई ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर वहां पर भारी भीड़ मौजूद थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक में की जायेगी।

अंकिता के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी आने के बाद अंतिम संस्कार करने पर अड़े हुए थे। आज सुबह अंकिता का अंतिम संस्कार होना था लेकिन श्रीनगर और राज्य के अन्य जगहों पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रशासन ने भी लोगों से अंतिम संस्कार करने और रास्ते को खोलने की बहुत कोशिश की लेकिन लोगों का आक्रोश बहुत ज्यादा होने के कारण प्रशासन को काफी कोशिश करनी पड़ी।

सीएम धामी की अपील का असर हुआ है, अंकिता के पार्थिव शरीर को 12 घंटे से अधिक प्रदर्शन के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाने की सहमति बनी। अंकिता के पार्थिव शव को आईटीआई घाट श्रीनगर में अंतिम संस्कार किया गया। भारी आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहे। सीएम धामी की अपील के बाद मृतका के पिता ने मानी बात। शासन प्रशासन के मनाने के बाद अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों से भी फोन पर बात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सुबह से ही अंकिता के परिजन पूरी पोस्टमॉर्टम आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कर रहे थे। इस बात को लेकर राज्य के कई हिस्सों में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कई जगहों पर रोड़ को जाम कर दिया। जिससे आने जाने लोगों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पडा।

ऋतु खंडूडी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, राजस्व पुलिस की जगह साधारण पुलिस व्यवस्था लागू करने की मांग

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने पुलिस द्वारा जांच पर अंसतोष व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तुरन्त ही रिजॉर्ट को तोड़ दिया गया। पहले अंकिता के कमरे की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाती उसके बाद रिजॉर्ट पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते थे जो कि रिजॉर्ट के तोड़े जाने के बाद नष्ट हो गये होंगे। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच पड़ताल की जानी चाहिए और अपराधियों को फास्ट कोर्ट में तुरन्त सजा दी जानी चाहिए।

इस मामले को लेकर लोगों में भी काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है लोग भी अंकिता के समर्थन में आगे आ रहे हैं और अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। कल ही लोगों ने विधायक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों का आरोप है कि इतने दिन होने के बाद हमारे प्रतिनिधि कहां थे जब घटना ने तूल पकड़ा तो तब सब लोग सामने आ रहे हैं।

श्रीनगर में जहां पर अंकिता भंडारी का शव रखा गया है वहां पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई और लोग परिवार वालों को न्याय दिलाने के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। जहां पर अंकिता का शव रखा गया था लोगों ने उस स्थान को भी घेर लिया और जब उनका शव ले जाया जा रहा था तो लोग उनके शव के आगे लेट भी गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...