Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ युवा देश के निर्माता है उन्हें अच्छे गुणों, संस्कारों का अनुसरण करना चाहिए – सांसद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

युवा देश के निर्माता है उन्हें अच्छे गुणों, संस्कारों का अनुसरण करना चाहिए – सांसद

प्रेक्षागृह पौड़ी में नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद ने युवाओं के साथ संवाद कर उनके विचारों से रूबरू हुये।

उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य तय करने वाले होते हैं। युवाओं को अच्छे संस्कार अर्जित करने चाहिए। युवाओं को सही दिशा देने के लिए शिक्षक, अभिभावक, समाज सेवकों सहित अन्य प्रभावी वर्ग को अपना चरित्र ऐसा बनाना होगा कि वे युवाओं के लिए आदर्श बन सकें क्योकि युवा उन्ही को देख के सीखता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना होनी चाहिए जिससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा किया जा सके। युवाओं को केवल किताबी ज्ञान नही बल्कि समाज में उनके अगल-बगल कौन है कैसा है क्या सोच रखता है यह समझ होनी चाहिए।

उन्होंने मोबाइल का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी के अच्छे-बुरे दो पक्ष होते हैं हमें अच्छाई का अनुसरण करना चाहिए न की बुराइयों का। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमनें अपनी चीजों पर गर्व करना सीखा है। युवा देश का निर्माता है उन्हें अच्छे गुणों, संस्कारों का अनुसरण करना चाहिए जिससे युवा राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि युवा चरित्रवान हो तो देश विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश को योग्य शासक मिलता है तो देश का भविष्य उज्ज्वल होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वरोजगारपरक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के छात्र-छात्राओं को पुरूषकृत भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुमित बड़थ्वाल, द्धितीय पूनम रावत तथा तृतीय स्थान पर आदित्य रहे।

मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः करन रावत, शालिनी, शिवांश रावत, कविता प्रतियोगिता में अनामिका, हिमांशु बडोनी व अमिका भट्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में यश चंदोला, गरिमा, नीतू तथा नृत्य प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल शिविर लाइन, नेहरू युवा मंडल पौड़ी व मंडल पाबौ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे जबकि प्रदेश स्तर पर 4 युवाओं शिवओम ध्यानी, अमन कुमार, श्वेता तिवारी व प्रफुल्ल कुमार को अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट, गढ़वाल वि.वि. से एमसी पुरोहित, प्रभाकर बडोनी, अंजलि, वीरेन्द्र खंकरियाल, रंगकर्मी अनिल बिष्ट, उदधोषक योगम्बर पोली सहित संबधिंत कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...