Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीडीएस जनरल बिपिन रावत खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सीडीएस जनरल बिपिन रावत खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से एलबेन्डाजॉल की गोली खिलाई। 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पेट के कृमि उन्मूलन वाली दवा विद्यालयां, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे दिये गये है।

इसके पश्चात मंत्री डॉ. रावत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज कैम्पस में प्रथम राज्य स्तरीय अंतर मेडिकल कॉलेज खेल महोत्सव उमंग 2022 उमंग प्रतियोगिता का रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार जाने। आयोजित कार्यक्रम छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंत्री ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इसके पश्चात उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत खेल स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में राज्य स्तरीय खेलकूद में 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर जीवन के लिए स्वस्थ तन होना आवश्यक है, इस इसलिए सभी को अपनी दिनचर्या में खेल या अन्य गतिविधियों को शामिल करना चाहिए।

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि नन्हें बालक-बालिकाओं व छात्रों के बीच आकर मन प्रफुल्लित हो रहा है। कहा कि सरकार छात्रों के हित में हर बेहतर काम करने के लिए तत्पर है। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री ने देश के दूसरे व नवनियुक्त सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के गांव गंवाणा पहुंचकर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां कि सम्मानित जनता से भेंट करना एक अभिभूत करने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि अनिल चौहान का सीडीएस बनना गांव के लिए ही नही अपितु क्षेत्र व प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा। रास्तों व नालियों को ठीक करने के बीडीओ खिर्सू को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने गांव में पंचायत भवन के नवनिर्माण के लिए 3 लाख की धनराशि देने की बात कही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...