Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों के मौत होने की आशंका
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों के मौत होने की आशंका

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में 11ः40 पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ के लिनचोली और गरुड़चट्टी के बीच हुआ।

यह हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। यह हादसा तब हुआ जब केदारनाथ यात्रा पूरी करने के बाद यात्री वापस लौट रहे थे उस समय यह हादसा होने की खबर है।

इस हादसे में सात लोगों के मौत होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। अभी जो जानकारी मिल रही है उसमें बताया जा रहा है कि कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह हो सकता है।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी साल 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान रेस्क्यू करते हुए वायु सेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर समेत तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। इन दुर्घटनाओं में 23 लोगों मौत हो गई थी।

मृतकों का विवरण इस प्रकार से है :-

1. अनिल सिंह, पायलेट उम्र 57 वर्ष, महाराष्ट्र
2. पूर्वा रामानुज उम्र 26, गुजरात
3. कु्रती बराड, उम्र 30, गुजरात
4. ऊर्वी बराड, उम्र 25, गुजरात
5. सुजाता, उम्र 56, तमिलनाडू
6. प्रेम कुमार, उम्र 63, तमिलनाडू
7. कला, उम्र 60 तमिलनाडू

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...