Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान आधे-अधूरे आंकड़ों को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान आधे-अधूरे आंकड़ों को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

डीएम डॉ आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्माणा कार्याे से जुडे विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्याे में गुणवत्ता मानकों अनुरुप हो साथ ही कार्याे को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में आधे-अधूरे आंकड़ों व आंकड़ों का अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों कड़ी फटकार लगायी।

डॉ आशीष चौहान ने आयोजित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक में लोनिवि, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्याे में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि भौतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने पर सम्बन्धित अधिकारी के प्रति सुसंगत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

डीएम ने विभाओं को निर्देशित किया कि जिस किसी विभाग की देनादरी शेष है उसका तत्काल भुगतान करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय ही जायेगी। सड़क निर्माण कार्याे से जुड़े विभाओं लोनिवि, एनएच प्राधिकरण व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित प्रतिकर का प्राथमिकता से भुगतान करते हुए लम्बित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वही वन विभाग की अनुमति से सम्बन्धित प्रकरणों का अपसी समन्वय से निपटारा सुनिश्चित करने को कहा है।

विकास कार्याे से सम्बन्धित जानकारी अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगली बैठकों में रिर्पाेट में तार्किक व अद्यतन आंकडे ही प्रर्दर्शित करें ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का संज्ञान लिया जा सके।

जिलाधिकारी ने विकास कार्याे के शुभारम्भ से जुडी प्राथमिक क्रियाओं यथा कार्ययोजना, प्रस्ताव, टेंडर इत्यादि औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोजेक्ट अथवा विकास कार्याे के प्रस्ताव बनाते समय बहुविकल्पों व पक्षों का ध्यान रेखें कोशिश करें कि सभी कार्याे का बनायें। स्पष्ट किया कि ऐसे प्रस्ताव जिनकी वर्तमान और भविष्य में कोई उपयोगिता न दिखती हो स्वीकार्य नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्ताव बनायें जिसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम परिलक्षित होते हों। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित होने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। कहा कि इस सम्बन्ध में यदि दोनों विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाना है तो शीघ्र ही निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम निर्देशित किया जिन विभाओं की प्रगति यथोच्चित नहीं है वे अपनी प्रगति में में सुधार करें।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओं मुकेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, डीडीओ पुष्पेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...