Home उत्तराखंड न्यूज़ जिला मुख्यालय पौड़ी से देहरादून बीच शीघ्र बस सेवा शुरु होगी – समाज कल्याण मंत्री
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

जिला मुख्यालय पौड़ी से देहरादून बीच शीघ्र बस सेवा शुरु होगी – समाज कल्याण मंत्री

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22 वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण मंत्री व जनपद के प्रभारी चन्दन राम दास की गरिमामयी उपस्थित में हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य अन्दोलनकारियों व आन्दोलन में शहीदों के परिजनों को नमन करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने श्रीनगर रोड पर स्थित 99.75 लाख रुपये की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर बहुद्देशीय भवन का लोकार्पण किया।

राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री चन्दन राम दास ने सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय के एजेन्सी चौक निकट स्थित शहीद स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरान्त मंत्री ने कंण्डोलिया ठाकुर मंन्दिर में जनपद व प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल पंहुचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये वहीं ध्वरारोहण के उपरान्त द्धीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौड़ी जिला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की आधार भूमि है यहीं से उत्तराखण्ड राज्य अन्दोलन की मांग की चिंगारी उठी थी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि राज्य बनने के बाद जनपद के दूरस्थ गांवों के आखरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है साथ ही जरुरतमंद व पात्र व्यक्ति को इनका भरपूर लाभ मिल पा रहा है।

उन्होने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित कराकर निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर बस डीपो की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने एक ओर जहां जिलाधिकारी को बस डीपो हेतु भूमि चयन के निर्देश दिये हैं वहीं जिला मुख्यालय पौड़ी व देहरादून बीच शीघ्र ही एक बस सेवा शुरु करने का भी आश्वासन दिया।

राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को 5-5 हजार रुप के चैक, विकासखण्ड पाबौ के 10 स्वंय सहायता समूहों को कुल 25 लाख के सांकेतिक चैक वितरित किये गये जबकि 20 लखपति दीदीयों, एनआरएलएम के लाभार्थियों, 6 उद्यमियों सहित कार्यक्रम में 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण, 45 किशोरी किट के अलावा निबंध प्रतियोगिता व क्रॉस कन्ट्री दौड़ के अब्बल प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, दायित्वधारी मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी, नगर पलिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, ने जनपद व क्षेत्रवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगसाल, प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष दुगड्डा भावना चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अनमानस व अधिकारी गण उपस्थिति थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...