Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर में की पूजा अर्चना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर में की पूजा अर्चना

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने प्रशंसको से मुलाकात की। इस दौरान भारती जोशीप्रियं, का व कमाक्षी ने क्रिकेटर विराट को कुमाऊनी ऐपण भेंट किया। जिसके बाद वह वापस मुक्तेश्वर को लौट गए।

आजकल विराट कोहली अपने निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां उन्होंने सबसे पहले पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कैंची धाम पहुंच बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए साथ ही बाबा की प्रतिमा के आगे हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं मंदिर परिसर में उन्होंने ध्यान भी किया, उन्होंने मंदिर में भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। जिसके बाद मंदिर के पुजारियों, कर्मचारियों व अपने प्रसंशकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

खास बात यह है कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का की मन्नत पूरी होने के बाद बाबा के दर्शन के लिए आए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के निर्माण एवं बाबा नीब करौरी के इस स्थान से जुड़ाव की पूरी जानकारी भी ली। उपस्थित लोगों से कहा कि वह पत्नी अनुष्का के साथ स्वयं भी बाबा नीब करौरी के अनन्य भक्त हैं। लेकिन देर से ही सही, इस बार उन्हें बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि वह दोबारा भी यहां आने का प्रयास करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...