गौरतलब रहे कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए दोषियों को निर्दाेष करार दिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़िता के स्वजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।
किरन नेगी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड की कई स्वयं सेवी संस्थायें भी आगे आ रही है उन्हें न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के कई जगहों पर धरना प्रदर्शन किया और कई जगहों पर कैंडिल जलाकर भी किरन नेगी के परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई।
गौरतलब हो कि वर्ष 2012 में उत्तराखंड निवासी युवती की दिल्ली में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के आरोपितों को बरी कर दिया था। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से बात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
इस मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली गई है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड की बेटी के पिता से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जल्द दिल्ली आकर उनसे मुलाकात करेंगे और उन्होंने दिल्ली आकर परिवार से बातचीत की और कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।


Leave a comment