Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने दिल्ली के भाजपा के प्रत्याशियों के लिए किया चुनाव प्रचार, कहा दिल्ली में शिक्षा और शराब घोटाले ने आप की पोल खोली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने दिल्ली के भाजपा के प्रत्याशियों के लिए किया चुनाव प्रचार, कहा दिल्ली में शिक्षा और शराब घोटाले ने आप की पोल खोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नं. 181, मोलरबन्द में भाजपा प्रत्याशी गगन कसाना के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता में जो उत्साह दिख रहा है मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि 4 तारीख को यहां के लोग एक तरफ़ा मतदान करके भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, इसका संदेश देश-दुनिया में जाने वाला है। उत्तराखंड गठन के बाद 4 चुनाव हुए, हर बार सरकार बदल जाती थी लेकिन भाजपा ने इस मिथक को तोड़कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े जोर-शोर से उत्तराखंड में चुनाव प्रचार किया लेकिन उत्तराखंड से आप पार्टी, हाफ या पौना नहीं हुई बल्कि पूरी तरह साफ हो गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह समय हमारी संस्कृति के उत्थान का समय है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमारी हमने धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कठोर कानून बना दिया है। अब कोई भी आसानी से धर्म परिवर्तन नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कड़े नियम बना दिये हैं। उन्होंने कहा कि पहले देश मे एक वर्ग विशेष के लिए योजना बनती थी पर आज ऐसा नहीं होता। अब सबका साथ सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमने समान नागरिक सहिंता लागू करने के लिए कमेटी बना दी है। देवभूमि में अब हमने सख्त कानून बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लगभग हर परिवार से लोग भारतीय सेना एवं सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन जवानों के परिजन यह जानते हैं क्या वर्ष 2014 से पहले सेना कैसे काम करती थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मनोबल के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज सीमा पार से कोई गोली आती है तो उसका जवाब गोलों से दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लोगों ने स्मार्ट स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज दिल्ली में शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ और सिर्फ आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को सबक सिखाने या यही सही समय है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...