Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने पौड़ी में दुकानों का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज प्लांस्टक और नॉन वोवन थेल किए जब्त
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशपौड़ी गढ़वाल

डीएम ने पौड़ी में दुकानों का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज प्लांस्टक और नॉन वोवन थेल किए जब्त

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने पौड़ी शहर में औचक निरीक्षण कर विभिन्न दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक, नॉन वोवन थैले जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्लास्टिक के थैलों का उपयोग व ग्राहकों को उसमें सामान न दे। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार निर्देशों का अनुपालन नहीं करता है तथा प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

डॉ आशीष चौहान ने धारा रोड स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए प्लास्टिक के थैलों को जब्त किए। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि कोई भी दुकानदार इस तरह के थैलों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका चालन किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाएं तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक भी करें। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर रोक लग सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सबसे ज्यादा हानिकारक होता है तथा प्लास्टिक से कई बीमारियां फैलती हैं। कहा कि देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे अन्य लोगों को भी उसके प्रति ध्यान देना चाहिए व लोगों को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...