Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए अधिकारियों से की बैठक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

डीएम ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए अधिकारियों से की बैठक

इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं को कम करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव-जन्तु व वनस्पतियों की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिकारियों की सक्रियता के साथ-साथ जन-सहभागिता भी आवश्यक है।

डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को फायर लाईन निर्माण को लेकर निर्धारित विगत वर्ष के लक्ष्य में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग, पुलिस महकमे व आपदा कन्ट्रोल रुम में आपसी समन्वय को बेहतर करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी फायर सीजन में जीरो कैजुअल्टी के साथ आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें।

जिलाधिकारी उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वनाग्नि की रोकथाम को लेकर आगामी एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनपद क्षेत्रातर्गत समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों का चयन करना सुनिश्चित करें ताकि इन क्षेत्रों आग से बचाने के लिए ठोस रुपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही वनाग्नि की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थलों की सूची तैयार करने, प्रयाप्त मेन पावर की सूची व संसाधनों की स्थिति सम्बन्धी सूची को अद्यतन रखने के निर्देश दिये हैं। वहीं वनाग्नि की रोकथाम को लेकर विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रमों के अयोजन हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया है।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, डीएफओं पौड़ी वन प्रभाग मुकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, एसडीओ वन विभाग सुधीर, रेंजर ललित मोहन नेगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...