Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बर्ड वाचिंग के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए कोटद्वार में होगा बर्ड फेस्टिवल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

बर्ड वाचिंग के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए कोटद्वार में होगा बर्ड फेस्टिवल

डॉ आशीष चौहान ने सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों, बर्ड वाचिंग के तकनीकी और अनुभवी लोगों को कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल को भव्य तरीके से मनाये जाने तथा लोगों को पक्षियों के प्रति अधिक जानकारी और जागरूकता प्रदान करने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सभी सदस्यों को आपसी समन्वय से आयोजन और आयोजन के दौरान रखे जाने वाले 3 दिवसीय इवेन्ट की रूपरेखा तैयार करने तथा इस संबंध में व्यापक होमवर्क करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बर्ड फेस्टिवल में आने वाले प्रोफेशनल बर्ड वाचर, सामान्य बर्ड वाचर, स्थानीय लोग तथा स्कूली बच्चों का प्रतिभाग करवाने व स्कूली बच्चों सहित आगन्तुकों को बर्ड वाचिंग करवाने, बर्ड फेस्टिवल में बर्ड के संसार से जुड़ी प्रदर्शन और मूवी दिखाने के संबंध में होमवर्क करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस बार नये बर्ड वाचिंग गाइड तैयार किये जाय, बर्ड फेस्टिवल की डॉक्यूमेन्ट्री और फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसको अपलोड किया जाय ताकि लोगों को चिड़ियों के संसार के बारे में अधिक जागरूकता बढ़े तथा कोटद्वार आसपास के बर्ड बाहुल्य क्षेत्र से परिचय भी हो जाए।

उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार को निर्देशित किया कि वन विभाग के मानक के अनुरूप बर्ड फेस्टिवल और बर्ड वाचिंग से संबंधित जितनी भी गतिविधियां संपादित की जा सकती हैं उनको एक्टिविटिज में शामिल करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...