Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई, कार में लगी आग, शीशा तोड़कर बाहर निकाला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनहरिद्वार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई, कार में लगी आग, शीशा तोड़कर बाहर निकाला

क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जब वह सुबह कार से मंगलोर क्षेत्र के पास पहुंचे तो उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद कार में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया। उनके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद पंत की हालत स्थिर बनी हुई है।

अभी जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ऋषभ पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। उनकी पीठ में भी चोट के निशान लगे हैं। जब यह हादसा हुआ तो उनकी कार तेज रफ्तार में थी वह डिवाइडर से टकराई और रोड़ में लगी रैलिंग को तोड़कर दूसरी तरफ चली गई। कार की गति ज्यादा होने के कारण यह काफी आगे तक रगड़ती हुई गई और कार में आग लग गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित इलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...