सूचना भवन में पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को विभागीय कार्मिकों एवं अधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी द्वारा विभागीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों के शीध्र समाधान करने का अनुरोध किया गया, जबकि महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट द्वारा अनुरोध किया गया कि विभागीय ढांचे का कार्यहित में पुनर्गठन की कार्यवाही की जाय। अपर निदेशक त्रिपाठी द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि कार्मिकों के हित में हर संभव कदम उठाये जायेंगे। किसी भी कार्मिक का अहित नही होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी कार्मिकों से टीम भावना से कार्य करने की अपेक्षा की।
आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुषमा, संगठन मंत्री अंकित चौहान, व्यवस्थाधिकारी रामपाल रावत आदि द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

विभिन्न संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पी.आर.एस.आई.) देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त मंत्री राकेश डोभाल, सदस्य वैभव गोयल आदि द्वारा बधाई देते हुए पीआरएसआई के कार्यकलापों की जानकारी दी गई।
अनिल सती ने पी.आर.एस.आई. और सूचना विभाग के मध्य आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा पीआरएसआई के सामाजिक योगदान को सराहा गया। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई के साथ राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हित के लिए सदैव तत्पर है। सोशल मीडिया का वर्तमान समय में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है।


Leave a comment