Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये, नेपाल था भूकंप का केंद्र
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये, नेपाल था भूकंप का केंद्र

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप लगभग 2 बजकर 29 मिनट में आया। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।

उत्तराखंड के जोशीमठ में आपदा के कारण लोग वैसे ही डरे हुए थे अब तेज भूकंप के कारण यहां के लोगों को और डरा दिया है। गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2ः29 मिनट पर कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं पर फिलहाल कहीं से अभी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में आता है। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

जैसे ही लोगों को भूकंप आने का पता चला लोग अपने आफिस और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गये। इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। दिल्ली एसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी भूकंप आने की सूचना है। भूकंप का केंद्र नेपाल से 12 कि.मी. दूर कालिका बताया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...