Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फरवरी में जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

फरवरी में जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के जोशीमठ आने की खबर के बाद अब जोशीमठ पर सियासत गरमा जायेगी और भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत का दौर शुरू हो जायेगा। भले ही राज्य सरकार द्वारा यहां पर लोगों के लिए बचाव और राहत का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। राज्य सरकार यहां के आपदा प्रभावित लोगों के लिए दिन रात एक कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि यहां पर रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए। अभी तक केवल रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने जोशीमठ का दौरा नहीं किया है।

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जोशीमठ आपदा से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी को जोशीमठ आने का न्योता देने के कुछ दिन पहले कांग्रेस के यह नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे। जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह समेत कई नेता शामिल थे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते समय कांग्रेस नेताओं ने जोशीमठ के पौराणिक, धार्मिक और व्यवसायिक अस्तित्व को बचाने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। कांग्रेस नेताओं ने भी जोशीमठ आपदा प्रभावितों परिवारों के हित में सरकार को पूरा सहयोग देने का वादा किया था।

आज उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जम्मू पहुंचे थे जहां वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा का 130वां दिन था। पार्टी ने इस दिन को जोशीमठ की आपदा को समर्पित कर दिया। बकौल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यात्रा के दौरान देश का ध्यान जोशीमठ में भू-धंसाव से हो रहे नुकसान के प्रति आकर्षित किया।

राहुल गांधी ने कहा कि सबको मिलकर जोशीमठ को बचाना है। हिमालयी राज्य होने के नाते हमें पर्यावरण की रक्षा करनी है। साथ ही हमें लोगों के हितों का भी ध्यान देना है। सरकार को चाहिए की वह जल्द पुनर्वास व क्षतिपूर्ति करे ताकि प्रभावितों की जिंदगी आगे बढ़ सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...