Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की तैयारियां हुई तेज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की तैयारियां हुई तेज

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारियां जोरों शोर से चल रही हैं। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन मैंडेटरी होगा, फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके साथ ही तमाम मूलभूत सुविधाओं के लिए उत्तराखंड के सभी विभाग आपस में समन्वय और सामंजस्य बनाकर चलेंगे ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की दिक्कतें ना हों।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हेलीसर्विसेज व्यवस्थाएं भी पूर्व की तरह संचालित रहेंगी, हालांकि बुकिंग और अन्य संबंधित कार्यवाही सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के तहत होगा, लेकिन हेलीसर्विसेज के दौरान चारधाम दर्शन को आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और उनकी चारधाम यात्रा सुगम और सरल हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी हेलीपैड्स पर पर्यटन विभाग की ओर से एक अधिकारी को तैनात किया जाएगा ताकि तीर्थयात्रियों को सुगमता से चारधाम की यात्रा कराई जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...