Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय में 25 से 28 फरवरी 2023 तक होगा भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर विश्वविद्यालय में 25 से 28 फरवरी 2023 तक होगा भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

पंतनगर विश्वविद्यालय में 25 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले 113वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में किसानों हेतु विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। गांधी पार्क में लगाये जाने वाले इस चार-दिवसीय मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 25-26 फरवरी 2023 को फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसी दिन अपरान्ह् 2ः00 बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म, नगला पर संकर बछियों की नीलामी तथा 26 फरवरी 2023 को मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता अपराह्न 3ः00 बजे आयोजित की जायेगी।

25-27 फरवरी 2023 कृषक वैज्ञानिक संवाद/कृषक गोष्ठी अपराह्न 3ः00 बजे आयोजित की जायेगी। 27 फरवरी को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के परिसर में पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मेले के अंतिम दिन 28 फरवरी 2023 को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का गांधी हाल में अपराह्न 3ः00 बजे से आयोजन किया जायेगा, जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं मेले में लगे स्टालों को उनके प्रदर्शन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। किसान मेले के लिए फर्मों द्वारा पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है।

डा. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए बताया कि 65 वर्ष से ज्यादा वृद्ध एवं 10 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिका व ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोई अन्य बीमारी हो, वे कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...