परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया, कि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। अब उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।
देहरादून से दिल्ली रूट पर रोड़वेज बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का किराया भी महंगा हो गया है। क्योंकि देहरादून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी की गई है।
दीपक जैन ने बताया कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, देहरादून से मसूरी, देहरादून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।
अनेक रूटों पर किराये में बढ़ोतरी हो गई है पहले और अब के किराये में कितना अंतर होगा इसका विस्तृत विवरण इस अंक तालिका में बताया गया है।
रूट पुराना किराया नया किराया
देहरादून से दिल्ली 375 420
ऋषिकेश से दिल्ली 380 420
हरिद्वार से दिल्ली 330 365
हल्द्वानी से दिल्ली 390 450
कोटद्वार से दिल्ली 290 345
पिथौरागढ़ से दिल्ली 850 905
रामनगर से दिल्ली 350 400
टनकपुर से दिल्ली 515 575
देहरादून से रुड़की 115 120
देहरादून से सहारनपुर 100 110
हल्द्वानी से देहरादून 500 530
पिथौरागढ़ से देहरादून 955 985
कोटद्वार से देहरादून 240 255


Leave a comment