Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी न हो, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी न हो, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उन्होंने गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में प्रत्येक एक कि.मी. की दूरी पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित करने के निर्देश दिए जिसमें पर्याप्त स्टाफ सहित दवाईयां उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल रिलीफ पोस्टों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंशटेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जनपद के पर्वतीय क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोले जाने के लिए भी भूमि चिन्हित करने एवं सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सोनप्रयाग में स्थाई चिकित्सालय तैयार किए जाने के लिए भी भूमि का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में पयाप्त मात्रा में एंबुलेंस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे तत्काल चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चिकित्सालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ऐसे चिकित्सालयों में आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में भी यात्रा कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में अपने परिजनों से वार्ता कर सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पचास बड़े होर्डिंग एवं सौ छोटे होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि त्रिजुगीनारायण, तुंगनाथ आदि धार्मिक स्थलों पर भी आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों एवं चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में धन एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मार्तोलिया ने श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं डॉक्टर व स्टाफ तैनात किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में जिन डॉक्टरों एवं कार्मिकों की तैनाती की जाएगी उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...