Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में 393वीं विद्वत परिषद की बैठक सम्पन्न
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में 393वीं विद्वत परिषद की बैठक सम्पन्न

पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के सभागार में 393वीं विद्वत परिषद की बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कुलपति द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में किए जा रहे शोध तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता को बनाए रखने पर बल दिया गया और 34वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी संकाय सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की।

निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव तथा विद्वत परिषद के सचिव, डा. ए.के. शुक्ला द्वारा विद्वत परिषद की पूर्व बैठक (392वीं) में कृत कार्यवाही से परिषद के सदस्यों को अवगत कराया और सदस्यों की सहमति के उपरान्त 393वीं बैठक के कुल 41 प्रस्तावों पर जिसमें 34वें दीक्षांत समारोह तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम तथा 2023-24 में नये विद्यार्थियों का प्रवेश, पाठ्यक्रम निर्धारण, होनहार छात्रों को दीक्षांत समारोह के दौरान मेडल तथा पुरस्कारों से सम्मानित करने, अन्य संस्थानों से किए गए एम.ओ.यू. के अर्न्तगत उनके वैज्ञानिकों को विद्यार्थियों के सलाहकार समीति में समावेश आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा के उरान्त प्रस्ताव पारित किए गए।

कुलसचिव ने बताया कि 34वां दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 तक पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके स्नातक, स्नातकोत्तर एवं परास्नातकोत्तर के कुल 2411 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। उपाधियों के साथ-साथ कुलपति स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कास्य पदक भी दीक्षान्त समारोह में प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पुरस्कार भी इस दीक्षान्त समारोह में दिये जायेगें।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डाक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। विद्वत परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...