Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम ने पौड़ी में किया मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

सीएम ने पौड़ी में किया मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ

योजना के शुभांरभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना से प्रधानमंत्री के विजन धुआं रहित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए बल मिलेगा और महिलाओं का जीवन अधिक स्वस्थ्य और आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का उत्थान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता में है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमनें राजकीय सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण, गौरा शक्ति एप्प पंजीकरण, तीलू रौतेली सम्मान, लखपति दीदी योजना, नंदा-गौरा देवी योजना आदि योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास कार्यों से संबंधित कुल 94 करोड़ 28 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया जिसमें 53 करोड 65 लाख रूपये की धनराशि के 9 विकास कार्यो का शिलान्यास और 40 करोड 63 लाख रूपये की धनराशि के विकास कार्यो का लोकापर्ण किया गया। शिलान्यास के विकास कार्यो में सिचाई खण्ड दुगड्डा के यमकेश्वर और कोटद्वार क्षे़त्र से संबंधित कुल 5 कार्यों, निर्माण खण्ड लोनिवि श्रीनगर के श्रीनगर के अंतर्गत 2 मोटर मार्ग निर्माण कार्यों तथा उत्तराखंड पेयजल निगम पौड़ी के पौड़ी से संबंधित 2 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार लोकापर्ण के 4 विकास कार्यो में लोनिवि पौड़ी के लैंसडोन और पौड़ी में सुरक्षा सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य तथा उत्तराखंड पेयजल निगम पौड़ी के पौड़ी व कोटद्वार क्षेत्र में पेयजल योजना और बाढ सुरक्षा से संबंधित कार्यो का शिलान्यास किया गया। विकास कार्यो के लोकापर्ण और शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों की पक्ति में लाना है।

इसके लिए हम अवसंरचना निर्माण और कनेक्टिविटी पर अधिक फोकस कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से भारत के साथ-साथ उत्तराखंड भी विकास की नई उंचाईयां हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमें युवाओं के हितों की भी चिंता है इसी कारण हमनें प्रदेश में ऐसा मजबूत और सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है जिससे अब कोई भी असामाजिक तत्व भर्ती परीक्षाओं में नकल करने की जहमत नही उठायेगा।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पौड़ी बस अड्डा के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु धनराशि स्वीकृत करने की बात कही। पौड़ी में बहुमंजिला पार्किग का निर्माण कार्य करवाने, ऐतिहासिक नगर पौड़ी के मुख्य बाजार का सौन्दर्यीकरण कर उसे धारा रोड से एजेंसी चौक तक हैरीटेज रोड के रूप में विकसित करने की घोषणा की। यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड दुगड्डा ग्राम सकाली के समीप खोह नदी पर 42 मीटर सेतु का निर्माण कार्य किये जाने व विकासखण्ड यमकेश्वर क्षेत्र में नीलकंठ क्षेत्र के अंतर्गत कांवड को मेला क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की। श्रीनगर में सीवर लाइन के कार्यो को पूर्ण करने, थलीसैंण में उपजिला चिकित्सालय बनाने, धारी देवी श्रीनगर में पार्किग निर्माण और त्रिपालीसैंण में पार्किग का निर्माण करने की घोषणा की।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अंर्तगत जनपद में कुल 2100 लक्ष्य के सापेक्ष 2136 ऋण स्वीकृत करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान पाने तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद में लक्ष्य 500 के सापेक्ष 636 ऋण स्वीकृत करके राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने की प्रंशसा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व डॉ धन सिंह रावत तथा स्थानीय विधायक पौड़ी व अन्य अतिथिगणों द्वारा जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी 16 स्टालों का अवलोकन भी किया गया।

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रेखा आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा जन धन योजना, निशुल्क राशन, गैस, स्वच्छता, आवास, आदि सुविधाएं जनता को प्रदान की है। हमारा उद्देश्य स्वच्छ ईधन बेहतर जीवन देने का है जिसमें सरकार लगातार प्रयासरत है। कहा कि हमने महिलाओं की पीड़ा को समझकर उनके कल्याण से जुडी हुई अनेक योजनायें क्रियान्वयन कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अन्त्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना से उत्तराखंड की महिलाओं के जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन आयेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, लैंसडोंन महंत दिलीप रावत व यमकेश्वर रेणु बिष्ट, सचिव खाद्य एवं आपूर्ति मामले बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी पौडी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्वा पांडे गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व जनमानस उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...