Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ठंड में ग्रोथ करने वाले मछलियों की प्रजातियों को तलाशें अधिकारी – कैबिनेट मंत्री
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

ठंड में ग्रोथ करने वाले मछलियों की प्रजातियों को तलाशें अधिकारी – कैबिनेट मंत्री

जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने लोनिवि व वन विभाग को भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने माह जनवरी तक जिला योजना में शत प्रतिशत व्यय करने वाले सात विभागों शिक्षा, दुग्ध विकास, संस्कृति, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, सहकारिता व ग्रामीण लघु उद्योग विभागों को बधाई दी। वहीं अन्य विभागों को कार्य गुणवत्ता के साथ आगमी मार्च माह तक पूरा करने के निर्देश दिए है।

विधायक लैंसडाउन महंत दलीप रावत ने बताया कि पहाड़ों में मत्स्य पालन की अपार संभावना है लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध मछलियों की प्रजातियां अच्छे से ग्रोथ नहीं कर पा रही है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को यहां की ठंड के अनुरूप अच्छे तरीके से पनपने और ग्रोथ करने वाले मछलियों की अन्य प्रजातियों को तलाशने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी मंत्री ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना में पर्यटन विभाग सैकड़ों छोटी-छोटी योजनाओं को शामिल करने की जगह एक या दो बड़ी योजनाओं को शामिल करना सुनिश्चित करें। ताकि धन की उपयोगिता के साथ एक-एक पर्यटक स्थलों का विकास व्यवस्थित रूप से हो सके।

इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि जिला योजना के तहत जनवरी 2023 तक 88 करोड़ के अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष 61 करोड़ 76 लाख रुपये का व्यय किया गया है जो कि अवमुक्त धनराशि का लगभग 70 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए मार्च 2023 तक जिला योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति को शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला उद्यान जिला डॉ डीके तिवारी, पंचायत राज अधिकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी व वीसी के माध्यम से अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...